HomeHimachalSirmaur3 साल प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया, अब CBSE स्कूल में मैथ्स टीचर...

3 साल प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया, अब CBSE स्कूल में मैथ्स टीचर के पद पर सेवाएं देंगी सिरमौर की ये होनहार बेटी

जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफर भवाई की रहने वाली परीक्षा देवी ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नाहन : जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफर भवाई की रहने वाली परीक्षा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा का चयन सीबीएसई (CBSE) स्कूल के लिए गणित अध्यापिका (Mathematics Teacher) पद के लिए हुआ है।

परीक्षा कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, जिला चंबा से +1 और +2 (नॉन मेडिकल) में पूरी की। इसके बाद उन्हें छह माह तक जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला, जिला ऊना में पढ़ाने का अवसर भी मिला। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नाहन से बीएससी ऑनर्स (नॉन मेडिकल) की पढ़ाई पूरी की।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में टोल बैरियर का होगा मॉडिफिकेशन, जाम से निपटने को ये प्लान

इसके बाद परीक्षा ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन धर्मशाला से बीएड की डिग्री हासिल की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से गणित विषय में एमएससी की। उन्होंने एचपी टेट परीक्षा 105 अंकों के साथ उत्तीर्ण की और सीटीईटी पेपर-1 एवं पेपर-2 भी क्वालीफाई किया।

परीक्षा कुमारी वर्ष 2020 से 2023 तक डॉ. आरकेवीएन पब्लिक स्कूल संगड़ाह में टीजीटी नॉन मेडिकल के रूप में सेवाएं देती रहीं। निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और अब HPRCA हमीरपुर द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर Mathematics Teacher पद पर चयनित हुई हैं। उनकी ये सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी बड़ी मिसाल बनी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में शिक्षकों के भरे जाएंगे 9535 पद, अब सत्र के बीच नहीं होगी सेवानिवृत्ति

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि परीक्षा कुमारी के बड़े भाई अरूण चौहान भी शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा ने कड़ी लगन और मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More