HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 3 सड़क हादसे: नाहन में 7 साल के मासूम ने...

सिरमौर में 3 सड़क हादसे: नाहन में 7 साल के मासूम ने तोड़ा दम, शिलाई में महिला की गई जान, 10 घायल

जिला सिरमौर में तीन अलग-अलग हादसों में एक मासूम सहित 2 की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। ये हादसे नाहन और शिलाई इलाके में पेश आए। पुलिस ने संबंधित थानों में दुर्घटनाओं के केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाहन/शिलाई : जिला सिरमौर में तीन अलग-अलग हादसों में एक मासूम सहित 2 की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। ये हादसे नाहन और शिलाई इलाके में पेश आए। पुलिस ने संबंधित थानों में दुर्घटनाओं के केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला हादसा नाहन शहर में पक्का तालाब के पास मोड़ पर गत शाम करीब 8 बजे के आसपास हुआ, जहां 7 साल का मासूम आयान स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मासूम सुंदरबाग कालोनी में अपने परिजनों के साथ रह रहा था, जो शाम के समय माता-पिता के साथ घूमने निकला था। हादसे के बाद मासूम के परिजन सदमे में हैं। मूल रूप से हरिपुरधार क्षेत्र के चुनवी गांव के रहने वाले इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मासूम की मां नीरज बाला शमशेर सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षिका हैं। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  पर्यटकों को हिमालय से जोड़ने की पहल: सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया ‘दैट्स यू’ पर्यटन अभियान

वहीं, जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में दूसरा हादसा उस समय पेश आया जब बोलेरो कैंपर नंबर HP62-3397 टिंबी से कुराया की ओर जा रही थी। चढ़ाई के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से करीब 10 से 15 मीटर नीचे ढलान में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

हादसे में इंद्र सिंह पुत्र सजनू निवासी गांव सताहन, डाकघर सांगना, तहसील संगड़ाह, तारा देवी पत्नी इंद्र सिंह, जीत सिंह पुत्र भोलर सिंह निवासी गांव सताहन, डाकघर सांगना, तहसील संगड़ाह, लीला देवी पत्नी जीत सिंह, केसो देवी पत्नी स्व. सुंदर सिंह निवासी गांव कुराया, डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई, विनोद पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव कुराया, डाकघर क्यारी गुंडाह तहसील शिलाई, कुलदीप सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव कुराया, डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई, शकुंतला देवी पत्नी रघुवीर सिंह निवासी गांव कुराया, डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई और कर्ण पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव कुराया, डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  सोलन में सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोग चिट्टे के साथ धरे, स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त 

स्थानीय लोग घायल शकुंतला देवी, जीत सिंह और कर्ण को उपचार के लिए पांवटा साहिब ले गए, जबकि इंद्र सिंह, तारा देवी, केसो देवी, विनोद, कुलदीप सिंह और लीला देवी को सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लीला देवी को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बोलेरो चालक की लापरवाही और वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस थाना शिलाई में इस संबंध में धारा 281, 125 और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, एक अन्य हादसे में बोबी शर्मा पत्नी अतर सिंह निवासी गांव भाटगढ़ डाकघर पवान तहसील चौपाल जिला शिमला अपने पति अतर सिंह, भतीजे सुमित शर्मा और बच्चों शिवांश शर्मा व अनिरुद्ध शर्मा के साथ कार नंबर HP08B-3777 में गांव भाटगढ़ से पांवटा साहिब की ओर जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार उत्तरी में एनएच-707 पर पहुंची तो पांवटा साहिब की ओर से आ रही स्कूटी नंबर HP17J-1105 कथित रूप से तेज रफ्तारी और गलत दिशा में आकर कार से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में विद्यार्थियों ने ली खुद नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ

इस हादसे में स्कूटी चालक राकेश पुत्र शूपा राम और उसके साथ बैठी पूजा देवी पत्नी राकेश निवासी गांव बौंच घायल हो गए। दोनों को चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस थाना शिलाई में दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हादसों की जांच में जुटी है। संबंधित थाना क्षेत्र में हादसे के केस दर्ज कर लिए गए हैं।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More