HomeHimachalडीसी बिलासपुर को "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025", नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी...

डीसी बिलासपुर को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025”, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डीसी आबिद हुसैन सादिक ने कहा, "यह पुरस्कार न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. यह सफलता टीम बिलासपुर के अथक प्रयासों और जिले के नागरिकों के सहयोग का परिणाम है". उन्होंने इस उपलब्धि को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया.

बिलासपुर|
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श चुनाव प्रबंधन और नवाचारों के लिए बिलासपुर जिले को राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025” प्रदान किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में यह पुरस्कार डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को प्रदान किया. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिलों को देश के 788 जिलों में से चुने गए 15 विशिष्ट जिलों की सूची में शामिल किया गया. यह सम्मान चुनावों में पारदर्शिता, समावेशिता और मतदाता जागरूकता के लिए की गई अभूतपूर्व पहलों के लिए दिया गया.

जिले का योगदान और उपलब्धियां
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बिलासपुर जिले ने 418 पोलिंग स्टेशनों की स्थापना की, जिनमें 16 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 8 महिला-प्रबंधित स्टेशन और एक दिव्यांगजनों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन शामिल थे. स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत जिले में 4473 नए मतदाताओं को जोड़कर लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई.

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के मंढेरवा पुल को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, नाहन में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने के साथ नारेबाजी

विशेष प्रयास और नवाचार
चुनाव प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए जिले में जागरूकता अभियानों का संचालन किया गया. कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए, साहित्यकार रतन चंद निर्जर ने क्षेत्रीय दौरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और “मेरा वोट, मेरी ड्यूटी” गीत ने प्रेरक संदेश दिया. जिला मेलों, नुक्कड़ नाटकों, और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से मतदाता शिक्षा को बढ़ावा दिया गया. साथ ही, “डेमोक्रेसी वैन,” डिजिटल आमंत्रण कार्ड, और सोशल मीडिया अभियानों के जरिए व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई गई. मतदान केंद्रों पर छाया, ओआरएस, और क्रेच जैसी सुविधाओं ने समावेशी चुनाव सुनिश्चित किए.

ये भी पढ़ें:  युवक से चिट्टा पकड़ा तो मौके पर छुड़ाने पहुंच गई गैंग, कार्रवाई के बीच डाला खलल, आरोपी सहित 4 गिरफ्तार

डीसी का संदेश
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डीसी आबिद हुसैन सादिक ने कहा, “यह पुरस्कार न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. यह सफलता टीम बिलासपुर के अथक प्रयासों और जिले के नागरिकों के सहयोग का परिणाम है”. उन्होंने इस उपलब्धि को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें :

 

ये भी पढ़ें:  शिमला आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर DC ने ली अधिकारियों की बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More