HomeHimachalSirmaurसिरमौर की 90 पंचायतों में चुने गए नए प्रधान-उपप्रधान, जानें आपकी पंचायत...

सिरमौर की 90 पंचायतों में चुने गए नए प्रधान-उपप्रधान, जानें आपकी पंचायत में किसके सिर बंधा जीत का सेहरा? 

जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के तहत 28 मई को हुए मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधान और उप-प्रधानों की सूची जारी कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के तहत 28 मई को हुए मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधान और उप-प्रधानों की सूची जारी कर दी है।

विकास खंड नाहन
विकास खंड नाहन की 9 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत पंजाहल में प्रधान पद के लिए ललिता और उप-प्रधान शेरजंग, बनकला में प्रधान चेतना तोमर और उप-प्रधान अनिता देवी, मातर में प्रधान रीता देवी व उप-प्रधान अली हसन, मोगीनंद में प्रधान निखिल व उप-प्रधान मोहम्मद इस्लाम, बर्मा पापड़ी में प्रधान बलदेव व उप-प्रधान सोमनाथ, क्यारी में प्रधान पदम सिंह व उप-प्रधान प्रकाश चंद, बनेठी में प्रधान प्रेम पाल व उप-प्रधान संजीव कुमार, सेन की सैर में प्रधान संदीप कुमार व उप-प्रधान बाबू राम व सलानी कटोला में प्रधान सपना देवी व उप-प्रधान राजपाल को निर्वाचित घोषित किया गया।

विकास खंड राजगढ़
विकास खंड राजगढ़ की 11 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत करगाणु में प्रधान पद के लिए भीम सिंह व उप-प्रधान पद पर विद्यानंद, बोहल टालियां में प्रधान बेला देवी व उप-प्रधान विनीत, दीदग में प्रधान वेद प्रकाश व उप प्रधान बलवीर सिंह, डिंबर में प्रधान रीता कुमारी व उप-प्रधान कुश लव, कोठिया जाजर में प्रधान ममता कुमारी व उप-प्रधान अरूण देव, भानत में प्रधान सुरेंद्र प्रकाश व उप-प्रधान विक्रम, माटल बखोग में प्रधान निशा देवी तथा उप-प्रधान प्रवीण कुमार, शाया सनौरा में प्रधान अनीता तथा उप-प्रधान भूपेंद्र, धनच मानवा में प्रधान विकास कुमार तथा उप-प्रधान संदीप कुमार, राणाघाट में प्रधान कलिया तथा उप-प्रधान मनोज कुमार व कुडु लावाणा में प्रधान नरेन्द्र सिहं तथा उप-प्रधान जय सिहं को निर्वाचित घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:  90 पदों के लिए 26 नवंबर को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनी आईटीआई फीमेल कैंडिडेट को रोजगार का मौका

विकास खंड ददाहू
इसी प्रकार विकास खंड ददाहु की 09 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत छछेती में प्रधान पद पर सुनिता देवी तथा उप-प्रधान पद के लिए विजेन्द्र सिंह , मधाना में प्रधान निशा देवी तथा उप-प्रधान निर्मल सिंह, चाडना में प्रधान द्वारिका देवी, तथा उप-प्रधान मुल्तान सिंह, खूड द्राबिल में प्रधान कृति तथा उप-प्रधान रविन्द्र सिंह, जामू कोटी में प्रधान अशोक कुमार तथा उप-प्रधान विक्रम सिंह, कमलाड में प्रधान प्रेम सिहं तथा उप-प्रधान संदीप कुमार, पनार में प्रधान सुमन तथा उप-प्रधान संदीप, कोटला मोलर में प्रधान नीलम ठाकुर तथा उप-प्रधान राजेन्द्र कुमार व बिरला में प्रधान लच्छी राम तथा उप-प्रधान नरेन्द्र को निर्वाचित घोषित किया गया।

विकास खंड संगड़ाह
विकास खंड संगड़ाह की 13 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत चाडना में प्रधान पद पर भागमल तथा उप-प्रधान भागमल , घंडूरी में प्रधान नीलम ठाकुर तथा उप-प्रधान शोभा राम, भराडी में प्रधान तमन सिहं तथा उप-प्रधान भारत भूषण , चौकर में प्रधान भागवन्ती देवी तथा उप-प्रधान अनिल कुमार, भाटन भजौन्ड, प्रधान चन्द्र देव तथा उप-प्रधान राजेन्द्र सिहं, सैर तन्दुला में प्रधान कमलेश तथा उप-प्रधान गुरूनाम, टिक्करी डसाकना में प्रधान अनुराधा तथा उप-प्रधान चेत राम, गाताधार में प्रधान जयपाल तथा उप-प्रधान देवराज ,भलौना में प्रधान लता भारद्वाज तथा उप-प्रधान देवराज, गनोग में प्रधान कुब्जा देवी तथा उप-प्रधान केशवानन्द, अन्धेरी में प्रधान दिनेश तथा उप-प्रधान भाग चन्द, माईना घडेल में प्रधान मोनिका देवी तथा उप-प्रधान संदीप, व भौण कडियाना में प्रधान प्रताप सिंह तथा उप-प्रधान ईश्वर चन्द को निर्वाचित घोषित किया गया।

विकास खंड शिलाई
विकास खंड शिलाई की 12 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत अजंरोली में प्रधान अभय तथा उप-प्रधान कल्याण सिंह पनोग में प्रधान ओम प्रकाश तथा उप-प्रधान नरेश कुमार नैनीधाऱ में प्रधान निशा देवी तथा उप-प्रधान दिनेश, द्राबिल में प्रधान दया देवी तथा उप-प्रधान गंगा राम, कांडो भटनोल में प्रधान शूरवीर सिंह तथा उप-प्रधान दलीप सिंह, बान्दली़ में प्रधान इन्द्र सिंह तथा उप-प्रधान बलवीर सिंह, चामरा मोहराड में प्रधान किरण तथा उप-प्रधान नारायण सिंह, नाया में प्रधान गोपी चन्द तथा उप-प्रधान यशपाल सिंह, पावमानल में प्रधान निकिता तथा उप-प्रधान सुमेरचन्द, बकरास में प्रधान जागर सिंह तथा उप-प्रधान राजेश कुमार, बाम्बल में प्रधान अंजना देवी तथा उप-प्रधान चमेल सिंह व हल्लाहंा में प्रधान मोनिका देवी तथा उप-प्रधान वेद प्रकाश को निर्वाचित घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:  सरकार ने 2 वर्ष के कार्यकाल में वित्तीय अनुशासन की दिशा मेें उठाए कारगर कदम : सीएम

विकास खंड पांवटा साहिब
विकास खंड पांवटासाहिब की 16 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत नघेता में प्रधान पद के लिए संतोष कुमारी तथा उप-प्रधान पद पर कर्म सिंह, शिवा में प्रधान बलवीर सिंह तथा उप-प्रधान सुनील कुमार, डाण्डा में प्रधान गुलाबी देवी तथा उप-प्रधान नरेन्द्र कुमार, खोदरी में प्रधान कविता कुमारी तथा उप-प्रधान आशु, गुरूवाला सिंघपुरा में प्रधान निंद्रो देवी तथा उप-प्रधान बिरमपाल, गोरखुवाला में प्रधान सुरेखा चैधरी तथा उप-प्रधान सुनीता देवी, डोबरी सालवाला में प्रधान रीता देवी तथा उप-प्रधान विनोद कुमार, शिवपुर में प्रधान मंजीत कौर तथा उप-प्रधान हरमेल सिंह, नवादा में प्रधान वन्दना देवी तथा उप-प्रधान जसमेर सिंह, कुंडियों में प्रधान रामेश्वर उप-प्रधान तारीफ अली, भाटांवाली में प्रधान राकेश कुमार तथा उप-प्रधान जसविंद्र सिंह, ब्यास में प्रधान शिक्षा देवी तथा उप-प्रधान हितेन्द्र सिंह, सैनवाला मुबरिकपुर में प्रधान तनुज कुमार तथा उप-प्रधान हरी सिंह, टोकियों में प्रधान अल्का रानी तथा उप-प्रधान साधू राम, माजरा में प्रधान वर्षा ठाकुर तथा उप-प्रधान संदीप कुमार व पुरूवाला में प्रधान राम कुमार तथा उप-प्रधान अरविंद कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी साइंस से डेयरी उद्यमी तक का सफर, सोनिका का ‘स्मार्ट वर्क’ बना प्रेरणा स्रोत, प्रतिमाह 74 हजार की शुद्ध आय

विकास खंड पच्छाद
विकास खंड पच्छाद की 12 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत डिलमन में प्रधान पद पर शीतल तथा उप-प्रधान ओम प्रकाश, शीना में प्रधान सुभाष चन्द तथा उप-प्रधान शुभम, सराहां में प्रधान किरण कुमारी उप-प्रधान नरेन्द्र कुमार, बजगा में प्रधान धनवीर सिंह तथा उप-प्रधान साहुल ठाकुर, काटली में प्रधान हेमराम तथा उप-प्रधान कमल सिंह, बनी बखौली में प्रधान कुन्दन सिंह तथा उप-प्रधान प्रेम सिंह, महलोग लाल टिक्कर में प्रधान तपेन्द्र सिंह तथा उप-प्रधान प्रेम पाल, वासनी में प्रधान विद्या तथा उप-प्रधान विरेन्द्र दत्त, बनौना में प्रधान नमिन्द्र देव तथा उप-प्रधान अभिषेक तोमर, धार टिक्करी में प्रधान हरिन्द्र सिंह तथा उप-प्रधान विजय पाल, लाना बांका में प्रधान शमशेर सिंह तथा उप -प्रधान रणवीर सिंह व कोटला बरोग में प्रधान रंजना तथा उप- प्रधान रंजीत सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।

विकास खंड तिलोरधार
विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत जामना में प्रधान पद पर नरेश कुमार तथा उप-प्रधान पद पर नरेश कुमार , गुददी मानपुर में प्रधान बाला देवी तथा उप-प्रधान नित्या नन्द, शिल्ला में प्रधान गुमान सिंह तथा उप-प्रधान उदय राम, बोकाला पाब में प्रधान गीता राम तथा उप-प्रधान राहुल, कमरऊ में प्रधान उर्मिला शर्मा तथा उप-प्रधान जागर सिंह, चांदनी में प्रधान यश पाल सिंह तथा उप-प्रधान मामराज, भजौन में प्रधान किरण देवी तथा उप-प्रधान मदन सिंह व पौका में प्रधान ममता देवी और उप-प्रधान पंकज चैहान को निर्वाचित घोषित किया गया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More