होमHimachalSirmaurवरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर की त्रिकोणीय मुकाबले में शानदार जीत, 30...

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर की त्रिकोणीय मुकाबले में शानदार जीत, 30 साल बाद फिर संभालेंगे दीदग पंचायत के प्रधान पद की कमान

जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक की दीदग पंचायत में इस बार प्रधान पद का चुनाव बेहद दिलचस्प मुकाबले में बदल गया, जहां वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए 246 मतों से जीत दर्ज की।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक की दीदग पंचायत में इस बार प्रधान पद का चुनाव बेहद दिलचस्प मुकाबले में बदल गया, जहां वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए 246 मतों से जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने भाजपा मंडल राजगढ़ के महामंत्री अरुण चौहान को पराजित कर पंचायत की सत्ता पर फिर कब्जा जमाया।

वेद प्रकाश ठाकुर को कुल 576 मत मिले, जबकि अरुण चौहान को 330 और जयप्रकाश चौहान को 227 मत प्राप्त हुए। चुनाव में 16 मत रद्द घोषित किए गए। खास बात यह रही कि उनके खिलाफ चुनाव लड़े दोनों उम्मीदवार भाजपा के नेताओं में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  पवित्र मणिमहेश यात्रा आज से शुरू, रोजाना इतने श्रद्धालु जाएंगे... 4 और 18 सितंबर को होंगे शाही स्नान

बता दें कि वह पहली बार वर्ष 1992 में मात्र 30 वर्ष की आयु में कड़े मुकाबले के बाद प्रधान बने थे और 1996 तक इस पद पर रहे। इस दौरान वह तहसील पंचायत प्रधान परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे। लगभग तीन दशक बाद सनियों गांव और दीदग पंचायत के लोगों के समर्थन, विशेषकर युवाओं के आग्रह पर उन्होंने फिर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया और शानदार जीत हासिल की।

वेद प्रकाश ठाकुर ने बताया कि उनके पिता स्व. इंद्र सिंह चौहान भी दो बार प्रधान पद पर रहे। वह एक बार छोगटाली पंचायत और एक बार दीदग पंचायत से चुने गए थे।

ये भी पढ़ें:  सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश करने के दिए निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

वेद प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पहली बार प्रधान बनने के दौरान वर्ष 1992 में उन्होंने प्रदेश में पहली तहसील स्तरीय पंचायत प्रधान परिषद के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दीदग पंचायत के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को आगे बढ़ाते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वर्तमान में वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें:  जमटा में 901 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने की कार्रवाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More