सराहां : पंचायत समिति पच्छाद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या-04 लाना बाका से अमर जीत सिंह पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित घोषित हुए हैं। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनील कुमार को महज 8 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।
निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार अमर जीत सिंह को 560 मत प्राप्त हुए, जबकि अनील कुमार को 552 मत मिले। इसके अलावा मोहन लाल को 450 और आशीष कुमार को 398 मत प्राप्त हुए।
चुनाव में कुल 1984 मत डाले गए। इनमें से 1960 मत वैध पाए गए, जबकि 17 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं 7 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना।
परिणाम घोषित होने के बाद जारी घोषणा पत्र के अनुसार, नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अमर जीत सिंह ग्राम कत्याना, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के निवासी हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा जंज घर सराहां में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई।
