HomeHimachalSirmaurनाहन के सतीवाला में दिनेश कुमार का दबदबा, 353 वोटों से दर्ज...

नाहन के सतीवाला में दिनेश कुमार का दबदबा, 353 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

विकास खंड नाहन की पंचायत समिति वार्ड नंबर-05 सतीवाला के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस वार्ड से दिनेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 353 मतों के अंतर से हराकर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत लिया है।

नाहन : विकास खंड नाहन की पंचायत समिति वार्ड नंबर-05 सतीवाला के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस वार्ड से दिनेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 353 मतों के अंतर से हराकर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत लिया है।

अधिकारिक परिणाम के अनुसार दिनेश कुमार को सर्वाधिक 874 मत प्राप्त हुए। वहीं अमन कुमार को 535 मत मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। कमल शर्मा को 521 मत प्राप्त हुए, जबकि ललित कुमार को 282 मतों से संतोष करना पड़ा।

वार्ड में कुल 2212 वैध मत दर्ज किए गए। इसके अलावा 48 मत विभिन्न कारणों से अस्वीकृत घोषित किए गए, जबकि 1 मतदाता ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना। इस प्रकार कुल 2261 मत डाले गए। निविदत्त (टेंडर) मतों की संख्या शून्य रही।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025: कलाकारों के चयन के लिए इस दिन होंगे ऑडिशन

रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार दिनेश कुमार को पंचायत समिति वार्ड नंबर-05 सतीवाला से निर्वाचित घोषित किया गया है।

Latest Articles

Explore More