HomeHimachalHamirpurदिन में भूकंप, रात में जंगल की आग का सीन! 15 जून...

दिन में भूकंप, रात में जंगल की आग का सीन! 15 जून को हमीरपुर में होगी मेगा मॉक ड्रिल

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जा रही इस मेगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के लिए मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई।

हमीरपुर : आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित और प्रभावी ढंग से अंजाम देने के अभ्यास तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित संसाधनों के आकलन के लिए इस बार 15 जून को प्रदेशव्यापी मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जा रही इस मेगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के लिए मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई।

वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) हमीरपुर के अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यशाला के दौरान एनडीएमए के सीनियर कंसल्टेंट मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मैगा मॉक एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

उन्होंने बताया कि 15 जून को आयोजित की जाने वाली इस मेगा मॉक एक्सरसाइज की रूपरेखा तय करने के लिए 12 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज होगी।

उन्होंने बताया कि इस बार मेगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात के समय भी बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए दिन में भूकंप जैसी आपदा की परिस्थिति और रात के समय वनों की आग या भूस्खलन जैसी आपदा की परिस्थिति के अनुसार बचाव कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  21 जुलाई को नादौन में नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, प्रशासन ने बताई ये वजह

Latest Articles

Explore More