HomeHimachalBilaspurउपायुक्त ने क्यारी-जबल क्षेत्र का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा...

उपायुक्त ने क्यारी-जबल क्षेत्र का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेकर अधिकारियों के दिए ये निर्देश

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्यारी एवं जबल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्यारी से जबल सड़क पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न कठिनाइयों का जायजा लिया तथा मझेड़ और कुटैहला के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

बिलासपुर : उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्यारी एवं जबल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्यारी से जबल सड़क पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न कठिनाइयों का जायजा लिया तथा मझेड़ और कुटैहला के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि भूस्खलन के कारण सड़क के क्षतिग्रस्त होने से क्यारियां गांव के लोगों को श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए लगभग 13 से 14 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या केे समाधान की दिशा आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने क्यारियां क्षेत्र में की जा रही कटिंग का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कटिंग से निकलने वाले पत्थरों को कोई व्यक्ति न उठा सके, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

ये भी पढ़ें:  10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, फिटर-वेल्डर के पदों पर 18 को यहां होंगे इंटरव्यू, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

उन्होंने फोरलेन सड़क कटिंग निर्माण कार्य के कारण ग्रामीणों को बिजली, पेयजल आपूर्ति सहित आ रही अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर एसडीएम धर्मपाल, डीएफओ राजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता, एनएचएआई के अधिकारी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष होशियार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  राजकीय स्कूलों को सुदृढ़ करने के लिए स्कूल कलस्टर प्रणाली बनेगी बदलाव की अहम कड़ी : रोहित ठाकुर

Latest Articles

Explore More