HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में बीच सड़क पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी पकड़कर जड़े थप्पड़;...

पांवटा साहिब में बीच सड़क पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी पकड़कर जड़े थप्पड़; आरोपी गिरफ्तार… देखें वायरल VIDEO

पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर उसके साथ हाथापाई करता और थप्पड़-मुक्के मारता दिखाई दे रहा है।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर उसके साथ हाथापाई करता और थप्पड़-मुक्के मारता दिखाई दे रहा है। घटना गत बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी राजेश छिंटा धौलाकुआं बटालियन में तैनात हैं। बुधवार को उनकी ड्यूटी तारूवाला स्थित स्ट्रांग रूम में लगी हुई थी। वह लंच के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार चालक ने गलत तरीके से पास लेते हुए इसकी स्कूटी के आगे कट मारा, जिससे दुर्घटना होते होते बची।

ये भी पढ़ें:  गोविंदघाट के पास नशीले पदार्थ का सेवन करते पकड़ा ये शख्स, पांवटा साहिब पुलिस ने कार्रवाई

इस बीच जब पुलिसकर्मी ने गाड़ी के चालक को रोकने का इशारा किया, तो वह बहस और मारपीट पर उतारू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी ने मौके से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उक्त व्यक्ति ने जबरन उसे घसीटकर हाथापाई की। साथ ही उसका हेलमेट भी खींचा। इस खींचातानी में पुलिस कर्मी की स्कूटी भी नीचे गिर गई।

हालांकि, यहां लोगों की भारी भीड़ जमा थी, लेकिन ये भीड़ भी मूकदर्शक बनी रही और अपने मोबाइल पर रील बनाते हुए तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी फरमान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ठेकेदार के तौर पर कार्यरत है। वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 31 मार्च तक यलो अलर्ट, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

मारपीट की घटना के बाद पुलिस जवान थाना भी पहुंचा था, लेकिन उस समय एफआईआर दर्ज नहीं हुई। हालांकि, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामला मीडिया में उछला तो पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। पुलिसकर्मी की शिकायत पर पांवटा साहिब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More