HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट की...

श्री रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट की सीढ़ियों पर मिले कपड़े और जूते

श्री रेणुकाजी झील में 21 वर्षीय युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

श्री रेणुकाजी : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित श्री रेणुकाजी झील में 21 वर्षीय युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो ददाहू की सामुदायिक बस्ती का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वीरवार दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ रेणुकाजी झील में नहाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह झील में लापता हो गया।

घटना के दौरान युवक के कपड़े, जूते और मोबाइल स्नानघाट की सीढ़ियों से बरामद हुए हैं। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, सामुदायिक बस्ती के लोग बड़ी संख्या में झील किनारे पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:  कलिंगा स्टेडियम में नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में चमके ये तीन खिलाड़ी, प्रदेश का बढ़ाया मान

सूचना मिलने पर रेणुकाजी पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। लिहाजा, पुलिस अब सेना के गोताखोरों की मदद लेगी। इसको लेकर पुलिस ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More