HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 120 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास युवा कर...

सिरमौर में 120 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, 9 से 12 जून तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

सिरमौर के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे।

नाहन : सिरमौर के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 9 जून 2026 को उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़, 10 जून को उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह, 11 जून को रोजगार कार्यालय नाहन और 12 जून को उप-रोजगार कार्यालय शिलाई में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:  फूड सेफ्टी विभाग को सैंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश, सहायक आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Latest Articles

Explore More