HomeHimachal15 जून को होगा पंचायत प्रधान और उपप्रधान का शपथ ग्रहण, मंत्रियों...

15 जून को होगा पंचायत प्रधान और उपप्रधान का शपथ ग्रहण, मंत्रियों में बंटी जिम्मेदारियां, 27 को पहली बैठक

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए राज्य सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह और पंचायतों की पहली बैठकों का कार्यक्रम तय कर दिया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए राज्य सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह और पंचायतों की पहली बैठकों का कार्यक्रम तय कर दिया है।

पंचायती राज विभाग की ओर से शनिवार को जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार जिला स्तर पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 15 जून को आयोजित किया जाएगा, जबकि नवगठित पंचायतों की पहली बैठक 27 जून को होगी।

इन बैठकों में संबंधित पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायत प्रधान शपथ दिलाएंगे। साथ ही पंचायतों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं और आगामी कार्यों को लेकर चर्चा भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  शिमला में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 40 साल के व्यक्ति की गई जान, 4 युवक घायल

अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिले में नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना में और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंडी जिले में समारोह का नेतृत्व करेंगे।

इसी प्रकार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन, कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सिरमौर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर और तकनीकी शिक्षा मंत्री यादवेंद्र गोमा को हमीरपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य जिलों के लिए भी मंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को दायित्व दिए गए हैं। हालांकि जारी सूची में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें:  भारी अंधड़ से उड़ी वृद्ध महिला के घर की छत्त, बेटा चोटिल

पंचायती राज विभाग के निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोहों का समय और स्थान संबंधित उपायुक्त तय करेंगे। इन कार्यक्रमों में सांसदों, विधायकों, जिला परिषद प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

वहीं, कुछ दुर्गम और विशेष परिस्थितियों वाले क्षेत्रों को इस कार्यक्रम से अलग रखा गया है। इनमें केलांग उपमंडल, पांगी उपमंडल तथा कुल्लू जिले की जबान, नमहोग, करजन और सोयल पंचायतें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में पंचायतों की पहली बैठक 27 जून के बजाय 18 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मंडी भराड़ी बनेगा आधुनिक टूरिस्ट हब, पर्यटन और रोजगार के लिए बहुत कुछ, DC ने किया निरीक्षण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More