HomeHimachalShimla65-70 वर्ष आयु वर्ग के सभी पेंशनभोगियों के बकाया एरियर अगले महीने...

65-70 वर्ष आयु वर्ग के सभी पेंशनभोगियों के बकाया एरियर अगले महीने होंगे जारी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना केवल उन पर लागू रहेगी और अन्यों के लिए इस अधिसूचना को वापिस लिया जाएगा। स्थगित वेतन का बकाया अगले महीने पूर्ण वेतन के साथ जारी किया जाएगा।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना केवल उन पर लागू रहेगी और अन्यों के लिए इस अधिसूचना को वापिस लिया जाएगा। स्थगित वेतन का बकाया अगले महीने पूर्ण वेतन के साथ जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की व्यावहारिक नीतियों और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राज्य की अर्थव्यवस्था में उत्साहजनक सुधार हुए हैं और हिमाचल प्रदेश निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, पूर्व सरकार की गलत नीतियों में सुधार और भ्रष्टाचार की संभावनाओं को समाप्त किया गया, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन नगर परिषद में पर्ची सिस्टम से तय हुई सत्ता, कांग्रेस को अध्यक्ष तो भाजपा को मिला उपाध्यक्ष का पद, देखें VIDEO

उन्होंने वित्त विभाग को 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के सभी पेंशनभोगियों के लंबित पेंशन एरियर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एरियर अगले महीने वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस उद्देश्य के लिए आवश्यक धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। कर्मचारियों के लंबित एरियर और महंगाई भत्ते की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं और सरकार उनके कल्याण एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

वर्तमान राज्य सरकार ने कर्मचारियों की सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल किया है। ओपीएस की बहाली के बाद केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाली लगभग 1,200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता पर रोक लगा दी है। यदि यह वित्तीय सहायता नहीं रोकी जाती, तो राज्य सरकार कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान करने की स्थिति में होती। इसके बावजूद राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 11 अप्रैल को 14 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

बैठक में वित्त विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव सौरभ जस्सल तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More