HomeHimachalSirmaurसिरमौर में डिवाइडर पार कर स्कूटी से टकराई थार, बिलासपुर का युवक...

सिरमौर में डिवाइडर पार कर स्कूटी से टकराई थार, बिलासपुर का युवक घायल, चालक पर केस

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रोहित कुमार निवासी वार्ड नंबर 8, तारुवाला ने बताया कि गत शाम करीब 6 बजे गिल फिलिंग सेंटर, तारुवाला के समीप एक थार तेज गति से गलत दिशा में आकर डिवाइडर पार करते हुए स्कूटी से टकरा गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में स्कूटी चालक पंकज ठाकुर निवासी भगतपुर, जिला बिलासपुर घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थार चालक जसप्रीत सिंह निवासी तारुवाला के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  डा. बिंदल का आरोप, गाली देने वाली पार्टी बनी कांग्रेस, जनता कभी माफ नहीं करेगी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More