HomeHimachalSirmaurबैड के नीचे छिपाकर रखी थी बंदूक, गुप्त सूचना पर पुलिस ने...

बैड के नीचे छिपाकर रखी थी बंदूक, गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, आर्म्स एक्ट में केस

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को रोहनाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संत राम निवासी गांव गुमराह, डाकघर कोटीबौंच, तहसील शिलाई के रिहायशी मकान की नियमानुसार तलाशी ली। छानबीन के दौरान मकान के एक बैडरूम में लड़की के बैड के नीचे से एक सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक बरामद की गई।

मौके पर पुलिस ने बंदूक के संबंध में लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई भी वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर कार्रवाई अमल में लाई।

ये भी पढ़ें:  जेओए-लाइब्रेरी परीक्षा का रिजल्ट जारी... 159 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई में आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More