HomeHimachalSirmaurIMA की पासिंग आउट परेड में चमका सिरमौर, गिरिपार के दो युवाओं...

IMA की पासिंग आउट परेड में चमका सिरमौर, गिरिपार के दो युवाओं ने कंधों पर सजाए लेफ्टिनेंट के सितारे

जिला सिरमौर के लिए शनिवार गर्व का दिन बन गया, जब गिरिपार क्षेत्र के दो युवा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने। दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान देश सेवा की शपथ ली।

नाहन : जिला सिरमौर के लिए शनिवार गर्व का दिन बन गया, जब गिरिपार क्षेत्र के दो युवा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने। दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान देश सेवा की शपथ ली।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारी नरेंद्र सिंह ठुंडू ने बताया कि गांव भेड़ीवाली (सालवाला-सतौन के निकट) निवासी अतर ठुंडू के पुत्र लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर और गांव लोजा हलांह, तहसील शिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल जगत चौहान के पुत्र लेफ्टिनेंट विवेक चौहान ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का किया दौरा, कामगारों से किया संवाद

आईएमए देहरादून में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में कुल 515 अधिकारी शामिल हुए। इनमें 481 भारतीय कैडेट, पहली बार 9 महिला कैडेट और 16 मित्र देशों के 34 कैडेट भी शामिल रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में सभी अधिकारियों ने देश सेवा की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर पांवटा साहिब पहुंचे, जहां भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उनका और उनके परिजनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र और देश के शहीद सैनिकों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र, प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह मुकाम कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:  भारी अंधड़ से उड़ी वृद्ध महिला के घर की छत्त, बेटा चोटिल

पांवटा साहिब में स्वागत के बाद लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर अपने पैतृक गांव भेड़ीवाली पहुंचे, जहां उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता, परिजन, रिश्तेदार और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह, नरेंद्र ठुंडू, संतराम, हाकम सिंह, स्वर्णजीत, अनिल ठुंडू, जगदीश, तपेंद्र, रोशन, दलीप, सुनील, देवेन्द्र नेगी, प्रवेश और प्रताप ठुंडू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 3 जनवरी से सजेगा 'हिम एमएसएमई फेस्ट-2026' उद्यमिता, निवेश और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा : सीएम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More