पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रोहित कुमार निवासी वार्ड नंबर 8, तारुवाला ने बताया कि गत शाम करीब 6 बजे गिल फिलिंग सेंटर, तारुवाला के समीप एक थार तेज गति से गलत दिशा में आकर डिवाइडर पार करते हुए स्कूटी से टकरा गई।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में स्कूटी चालक पंकज ठाकुर निवासी भगतपुर, जिला बिलासपुर घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थार चालक जसप्रीत सिंह निवासी तारुवाला के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
