HomeHimachalSirmaurजबरन बाइक पर बिठाया, फिर मारपीट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया...

जबरन बाइक पर बिठाया, फिर मारपीट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया वीडियो, 3 युवकों पर केस

उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक को कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और उसके साथ मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक को कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और उसके साथ मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शमशेर खान निवासी सैनवाला मुबारिकपुर, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि 9 जून को रसीद निवासी सैनवाला, मोंटी निवासी रामपुरघाट और एक अन्य युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर पुरुवाला ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें:  केंद्र ने हिमाचल को हजारों करोड़ दिए, फिर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, झूठ फैला रही कांग्रेस सरकार : जेपी नड्डा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई और उस पर गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब से 5 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन भी ले लिए गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना माजरा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी के आमंत्रण पर नाहन कालेज के इन विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का भ्रमण
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More