HomeHimachalऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, नेशनल पैसापालो चैंपियनशिप...

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, नेशनल पैसापालो चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्जा

सीनियर मिक्स वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं हिमाचल टीम के कप्तान प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

सोलन : सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई से संबंध रखने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर की कप्तानी में हिमाचल प्रदेश ने 17वीं नेशनल पैसापालो चैंपियनशिप के सीनियर मिक्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सोलन जिले के कुनिहार स्थित महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया, जहां हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि पंजाब को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा अनाथ-विधवा सेस! ₹5 प्रति लीटर अधिकतम सीमा

हिमाचल प्रदेश पैसापालो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव डीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इस खेल के प्रति बच्चों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी इस खेल से जुड़ रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह खेल बच्चों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा।

वहीं, जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई से संबंध रखने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं हिमाचल टीम के कप्तान प्रकाश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पैसापालो खेल की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। वर्तमान में प्रदेश के 250 से 300 खिलाड़ी इस खेल में सक्रिय रुचि ले रहे हैं और राज्य टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं कई खिलाड़ी भारतीय टीम में चयन के लक्ष्य के साथ लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  महामाया बालासुंदरी मंदिर में हवन यज्ञ और पूजा अर्चना के साथ चैत्र नवरात्र मेला शुरू, DC प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

प्रकाश ठाकुर ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में पैसापालो वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा। इसके लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जो 16 जून को संपन्न होगा। शिविर में 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कैंप के प्रदर्शन के आधार पर तकनीकी समिति अंतिम चयन करेगी और 48 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए चुना जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची कैंप समाप्त होने के बाद फेडरेशन को भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 हादसों में 2 लोगों की मौत, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा तो दूसरे का खड्ड किनारे मिला शव
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More