HomeHimachalChambaचंबावासी ध्यान दें... 22 मई को लग रहा है POWER CUT, ये...

चंबावासी ध्यान दें… 22 मई को लग रहा है POWER CUT, ये इलाके होंगे प्रभावित

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-1 तेजू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई (शुक्रवार) को वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (संरक्षण एवं परीक्षण) के दिशा निर्देशनुसार विद्युत उपमंडल नंबर-1 और विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 11 केवी फीडरों में रखरखाव और मरम्मत कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

चंबा : सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-1 तेजू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई (शुक्रवार) को वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (संरक्षण एवं परीक्षण) के दिशा निर्देशनुसार विद्युत उपमंडल नंबर-1 और विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 11 केवी फीडरों में रखरखाव और मरम्मत कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-1 के सिटी-I फीडर के अंतर्गत आने वाले सुलतानपुर, ओबड़ी, माई का बाग, सरोडी, जोत की कोठी, रुफला, घागनी, चंबी, इंडस्ट्रियल एरिया, बालू, तड़ोली, परेल, कार्यालय लोक निर्माण विभाग, शीतला पुल, एचआरटीसी वर्कशॉप, लोअर व अपर जुलाखड़ी, भरमौर चौक, मुगला व हरदासपुरा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन का युवक राजगढ़ में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, बचने की कोशिश की पर किस्मत ने भी नहीं दिया साथ

उन्होंने बताया कि सिटी-II फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में हटनाला, शॉपिंग परिसर, बनगोटू, चमिशनी, अपर कसाकड़ा, सर्किट हाउस, कोर्ट परिसर, उपायुक्त कार्यालय, आईटीआई चंबा व गांव बन्नू में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी तरह पक्काटाला फीडर के तहत पक्काटाला, सिविल हॉस्पिटल, जनसाली, रामगढ़, कश्मीरी व चरपट मोहल्ला के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि राजेरा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मुगला, करियां, भरियां कोठी, ज़िल्लो, राजेरा, बैली, भगियार, घणोता, गुड्डा, संगेड़ व ककला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि राजनोंन फीडर के तहत सुराड़ा, चौंतरा, टीवी वार्ड, धडॉग, हरदासपुरा व कालोनी के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह खजियार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मंगला, साच, खजियार, गेट, बासौदन, तलाई, टापून, सरोडी व राठियार के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के निर्देश: गर्भवती महिलाओं को सही पोषण की जानकारी उपलब्ध करवाए विभाग

उन्होंने बताया कि सरोल फीडर के तहत सरोल, घोलटी, भद्रम, सिदपुरा, नखली, राजपुरा, मेडिकल कॉलेज, तड़ोली के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कियाणी फीडर के तहत फोलगत, नानू, भगरोता, अपर घोलटी, फाट, रोड़ी व कालोता आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 33 केवी मरेडी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सिल्लाग्राट, लंजी, बारोर, साहू, पलयूर, उटीप व जमुहार व साथ लगते क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 33 व 11 केवी फीडरों से चलने वाले सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। मरम्मत कार्य मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा।

ये भी पढ़ें:  सतौन में ड्यूटी के दौरान PWD के बेलदार की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More