HomeHimachalSirmaurसिरमौर: घास काटते वक्त खाई में गिरी महिला ने चंडीगढ़ में उपचार...

सिरमौर: घास काटते वक्त खाई में गिरी महिला ने चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम, इलाके में शोक

भलौना पंचायत की प्रधान लता भारद्वाज ने प्रशासन से मामले में नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतका अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित थीं और परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

संगड़ाह : उपमंडल संगड़ाह की भलौना पंचायत के गांव सौंफर (हड़यूट) निवासी 63 वर्षीय सुगना देवी की चंडीगढ़ के सेक्टर 32 मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला 11 जून को घास काटते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिर गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान महिला जिंदगी की जंग हार गई।

परिजनों के अनुसार हादसे के बाद सुगना देवी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल संगड़ाह लाया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया था।

ये भी पढ़ें:  नौहराधार में हिमाचल ग्रामीण भविष्य निधि सोसायटी की ब्रांच में चोरी, 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ

मेडिकल कालेज सेक्टर 32 में उपचार के दौरान शनिवार सायं सुगना देवी की मौत हो गई। महिला की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भलौना पंचायत की प्रधान लता भारद्वाज ने प्रशासन से मामले में नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतका अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित थीं और परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में चिट्टे के साथ धरा पिकअप चालक, पुलिस देख मौके से भागने का प्रयास नाकाम
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More