HomeAccidentचंडीगढ़-देहरादून एनएच-07 पर धौलाकुआं में बाइक हादसा, 3 युवक गंभीर घायल

चंडीगढ़-देहरादून एनएच-07 पर धौलाकुआं में बाइक हादसा, 3 युवक गंभीर घायल

तीन युवक पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे. इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर नीचे गिर गई. यहां से तीनों घायलों को तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. माजरा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

नाहन|
चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाइवे-07 पर शनिवार दोपहर धौलाकुआं में करोंदेवाली घाटी के समीप हुए सड़क हादसे में 3 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया. यहां से 2 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि एक अन्य का नाहन में ही उपचार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे. इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर नीचे गिर गई. इस दौरान मौके से गुजर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और नाहन से पांवटा साहिब जा रहे डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर भी घटनास्थल पर रुके और हादसे के कारणों की जानकारी ली. यहां से तीनों घायलों को तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. माजरा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी HRTC की बस, यात्रियों की मची चीख पुकार, टल गया बड़ा हादसा

घायलों की पहचान नाहन निवासी शाहरूख और फरमान के तौर पर हुई है, जबकि एक अन्य घायल विवेक को उत्तराखंड का बताया जा रहा है, जिसे बाइक पर पांवटा साहिब छोड़ा जा रहा था. इसी बीच उनकी बाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिन्हें सिर, मुंह, बाजू और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं.

हादसे में घायल शाहरूख और विवेक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि फरमान नाहन में उपचाराधीन है. डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

फेसबुक से जुड़िए: https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More