HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 10 नई साइंस लैब का शुभारंभ, कफोटा से मंत्री हर्षवर्धन...

सिरमौर में 10 नई साइंस लैब का शुभारंभ, कफोटा से मंत्री हर्षवर्धन ने दी बड़ी सौगात

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में विज्ञान प्रयोगशाला सहित जिला की 10 अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से प्रत्येक प्रयोगशाला पर 10-10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में विज्ञान प्रयोगशाला सहित जिला की 10 अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से प्रत्येक प्रयोगशाला पर 10-10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस दौरान उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान व गणित विषय पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि सभी विज्ञान प्रयोगशाला में एक-एक अध्यापक भी नियुक्त कर दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान का बेहतर ज्ञान प्राप्त हो सके। इन प्रयोगशालाओं में विभिन्न प्रकार के लगभग 250 से अधिक मॉडल स्थापित किए गए हैं, जिससे बच्चों को इन विषयों में बेहतर ज्ञानवर्धन हो सकेगा। इन विज्ञान प्रयोगशालाओं में कक्षा छः से दसवीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषय संबंधी समस्याओं और नियमों, तर्कों व सूत्रों को बेहतर ढंग से समझाया जाएगा, जिससे बच्चों की इन विषयों के प्रति रूचि भी बढे़गी।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के निर्देश: नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए दें आखिरी मौका

हर्षवर्धन चौहान ने कहा, प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी मेें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा को सीबीएसई घोषित किया गया है। सीबीएससी प्रणाली लागू होने से सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शिलाई विस क्षेत्र के 20 स्कूलों में 2500 से अधिक डेस्क बच्चों को बैठने के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि सरकारी स्कूलों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ शिक्षा के स्तर में सुधार व विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा हो सके।

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं जैसे कमरे, प्रयोगशाला, भवन, खेल मैदान इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप जिला सिरमौर के बच्चे विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही मे टीजीटी आटर्स की हुई परीक्षा में 425 पदों में से 102 पदों पर सिरमौर जिला के अभ्यार्थियों का चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में कला, साहित्य और संस्कृति का प्रदर्शन, अंग्रेजी विभाग का 'कल्चरल फेस्ट' बना लर्निंग का यादगार मंच

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक व मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नेस्ले जिज्ञासा परियोजना की प्रबंधक मीनाक्षी, जयदीप, अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार तथा उप निदेशक उच्च शिक्षा विजय राघव व प्रधानाचार्य कफोटा इंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, बीडीओ तिलोरधार राजेश नेगी, एपीएमसी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिलाई कल्याण धामटा, सदस्य जिला परिषद सतौन खत्री सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  धगेड़ा और जमटा समेत जिले के पांच पशु औषधालयों पर ताला, पशुओं का स्वास्थ्य रामभरोसे
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More