होमHimachalHamirpurयहां 200 नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक...

यहां 200 नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक तक कर सकेंगे आवेदन

इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक, किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक 18 से 34 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

हमीरपुर : बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो सीमलैस में अप्रेंटिस और ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 20 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक, किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक 18 से 34 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

सीएनसी एवं वीएमसी मशीन चलाने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिदिन 8 घंटे की डयूटी पर 14 हजार से 18 हजार रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हर्षवर्धन चौहान का 4 दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, नाहन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  13 व 14 नवंबर को होगा अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More