HomeCrimeएसआईयू की बड़ी कार्रवाई, नाहन में 15.6 ग्राम चिट्टे के साथ 3...

एसआईयू की बड़ी कार्रवाई, नाहन में 15.6 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार

यह चिट्टा एक कार से बरामद किया गया है, जिसमें तीन लोग सवार थे.

नाहन|
सिरमौर पुलिस ने कांशीवाला में सब्जी मंडी के समीप 15.6 ग्राम चिट्टे के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई को एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया.

यह चिट्टा एक कार से बरामद किया गया है, जिसमें तीन लोग सवार थे. आरोपियों की पहचान रमन (30), शुभम ठाकुर (31) और अभिलाष ठाकुर (38) के रूप में हुई है.

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि सदर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:  हिमकेयर में सख्ती: पैकेज भुगतान बदला, अब ‘कम लागत’ वाले फॉर्मूले से होगा क्लेम

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More