HomeCrimeबेटी के बाद मां ने की आत्महत्या, 20 दिन के भीतर ऐसे...

बेटी के बाद मां ने की आत्महत्या, 20 दिन के भीतर ऐसे खौफनाक कदम से लोग सन्न

नाहन|
जिला मुख्यालय नाहन में बेटी के बाद अब मां ने भी आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया. ये घटना शनिवार को शहर के उपरली टोली क्षेत्र में सामने आई. मृतक महिला की पहचान कल्पना (36) पत्नी शिवा जोशी के रूप में हुई है. बता दें कि करीब 20 दिन पहले कल्पना की बेटी ने भी आत्महत्या कर ली थी.

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर गुन्नूघाट पुलिस चौकी को मामले की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस के मुताबिक कल्पना ने किराये के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ये परिवार नेपाल से ताल्लुक रखता है, जो यहां लंबे समय से किराये के मकान में रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  कमजोर वर्गों का कल्याण, समग्र विकास और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदेश सरकार का लक्ष्य: कुलदीप कुमार धीमान

बता दें कि गत 20 जनवरी को मृतक कल्पना की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी ने भी कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अब मां के इस खौफनाक कदम से शहरवासी भी सन्न हैं, वहीं उनके पति पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More