HomeHimachalMandiभारी बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था बहाल करने में जुटा नगर...

भारी बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था बहाल करने में जुटा नगर निगम मंडी, सुबह ही मैदान में उतरीं टीमें

भारी वर्षा के कारण मंडी शहर में विभिन्न स्थानों पर नालियों एवं नालों के अवरुद्ध होने से उत्पन्न जलभराव और जल निकासी की समस्या को देखते हुए नगर निगम मंडी ने सभी वार्डों में विशेष सफाई एवं जल निकासी अभियान शुरू किया है।

मंडी : भारी वर्षा के कारण मंडी शहर में विभिन्न स्थानों पर नालियों एवं नालों के अवरुद्ध होने से उत्पन्न जलभराव और जल निकासी की समस्या को देखते हुए नगर निगम मंडी ने सभी वार्डों में विशेष सफाई एवं जल निकासी अभियान शुरू किया है। टारना स्थित महुनाग मंदिर के पास बंद पड़ी पुलिया से मलबा हटाने के लिए जेसीबी और टिपर लगाए गए।

नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने के बाद शहर के संवेदनशील एवं संभावित जलभराव वाले स्थानों की पहचान की गई है। इसके आधार पर नालियों एवं नालों की सफाई के लिए क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, ताकि राहत एवं सफाई कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जा सकें।

ये भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि : नाहन के ईशान को 'यंग कम्युनिटी चैंपियन' अवॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी नाम दर्ज

उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीमें बुधवार सुबह 5 बजे से ही विभिन्न प्रभावित एवं संभावित अवरुद्ध स्थलों पर सक्रिय हैं। अभियान के तहत पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों, फील्ड स्टाफ और आवश्यक मशीनरी को तैनात किया गया है। जेसीबी मशीनों की सहायता से नालों एवं नालियों में जमा मिट्टी, मलबा, झाड़ियां तथा ठोस अपशिष्ट को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

रोहित राठौर ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में टीमें समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा संभावित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  शीघ्र जारी होगी नर्सरी से जमा दो कक्षा तक शिक्षा निदेशालय बनाने की अधिसूचना : मुख्यमंत्री

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नालियों एवं नालों में कूड़ा-कचरा, निर्माण सामग्री, मिट्टी अथवा अन्य अपशिष्ट न डालें, क्योंकि इससे जल निकासी बाधित होती है और वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More