HomeHimachalSirmaurएसएफआई नाहन इकाई का 33वां सम्मेलन : ऋतिक इकाई अध्यक्ष, शिवांगी चुनीं...

एसएफआई नाहन इकाई का 33वां सम्मेलन : ऋतिक इकाई अध्यक्ष, शिवांगी चुनीं सचिव

सम्मेलन में छात्र वक्ताओं ने कहा कि एसएफआई सरकारी शिक्षण संस्थानों को बचाने के लिए छात्रों को लामबंद कर देश व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी. इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ भी एसएफआई एक अभियान चलाने जा रही है.

नाहन : एसएफआई नाहन इकाई का 33वां सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ. इस मौके पर कामरेड ऋतिक को इकाई अध्यक्ष और शिवांगी को इकाई सचिव चुना गया. इसके साथ साथ प्रशांत, नितेश, नितिन, पलक, अंकिता को सचिवालय मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया, जबकि 17 सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किए गए.

सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए कामरेड कमल ने कहा कि जिस तरीके से मौजूदा सरकार द्वारा शिक्षा का निजीकरण, भगवाकरण व व्यापारीकरण किया जा रहा है, यह हमारी समावेशी व समता मूलक शिक्षा पद्धति के ऊपर सबसे बड़ा हमला है.

उन्होंने कहा कि हमारे देश में 2009 में शिक्षा के अधिकार को जीवन के अधिकार के साथ मिलाकर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए में जोड़ा गया, इसके बावजूद वर्तमान समय में हमारे देश में 13 करोड़ बच्चे ऐसे हैं, जो शिक्षा से वंचित हैं. इसके लिए हमारी मौजूदा सरकार जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें:  'जवान कपिल अमर रहे' के नारों से गूंजा शिलाई, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, छोटे भाइयों ने दी मुखाग्नि

हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा बेरोजगार राज्य बन गया है. शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का स्थान 21 नंबर पर पहुंच गया है. इससे पता चलता है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा किस तरीके से शिक्षा को एक वस्तु की तरह बेचा जा रहा है.

एसएफआई सिरमौर के जिला सचिव कामरेड वंश ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जो नई शिक्षा नीति (2020) देश में लागू की जा रही है, वह सार्वजनिक शिक्षा पर हमला है. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगातार सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जा रहा है. सिरमौर जिला में भी इसका असर दिखाई दे रहा है. सिरमौर के पझौता व रोनहाट के कॉलेज भी बंद किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  ऑरेंज अलर्ट: नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को रहेंगे बंद, SDM ने जारी किए आदेश

उन्होंने कहा कि एसएफआई सरकारी शिक्षण संस्थानों को बचाने के लिए छात्रों को लामबंद कर देश व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी. इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ भी एसएफआई एक अभियान चलाने जा रही है, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करेगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More