HomeHimachalSirmaurजनगणना-2027 पर हाटी समिति का आह्वान, सही आंकड़ों के लिए खुद को...

जनगणना-2027 पर हाटी समिति का आह्वान, सही आंकड़ों के लिए खुद को ST दर्ज करवाएं

प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू हो चुका है। इस बीच हाटी समिति राजगढ़ खंड के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय से अपील की है कि वे जनगणना के 13वें कॉलम में स्वयं को एसटी (अनुसूचित जनजाति) के रूप में दर्ज करवाएं

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू हो चुका है। इस बीच हाटी समिति राजगढ़ खंड के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय से अपील की है कि वे जनगणना के 13वें कॉलम में स्वयं को एसटी (अनुसूचित जनजाति) के रूप में दर्ज करवाएं, ताकि केंद्र सरकार तक समुदाय की सही जनसांख्यिकीय जानकारी पहुंच सके और हाटी सहित अन्य जनजातीय समुदायों को अपेक्षित लाभ मिल सके।

राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में वेद प्रकाश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही गिरिपार के हाटी समुदाय को जनजाति के रूप में पंजीकृत कर चुकी है और हिमाचल प्रदेश की जनजातियों की अधिसूची में हाटी समुदाय को 11वें स्थान पर शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रम में आए बिना हाटी समुदाय के लोगों को स्वयं को अनुसूचित जनजाति के रूप में पंजीकृत करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

गिरिपार के ओबीसी समुदाय को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय को ओबीसी और एसटी दोनों श्रेणियों के लाभ मिलें, इसके लिए हाटी समिति और गिरिपार का बुद्धिजीवी वर्ग प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ओबीसी के अंतर्गत मिलने वाले लाभ प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, इसलिए इस मामले में प्रदेश सरकार से भी सहयोग की अपेक्षा रहेगी।

वेद प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हाटी समुदाय की सभी उपजातियों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि तभी हाटी समाज और पूरे गिरिपार क्षेत्र के हितों को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: चुनावी ड्यूटी से गायब मिला ये कर्मचारी, लापरवाही पर प्रशासन ने थमाया नोटिस

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, महासचिव विजय भारद्वाज, खंड उपाध्यक्ष विकल्प सिंह ठाकुर, रविदत्त भारद्वाज, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, रणवीर ठाकुर और जीवन सिंह तोमर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More