HomeHimachalSirmaurराजगढ़ व्यापार मंडल को नई कमान, राजेंद्र ठाकुर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने...

राजगढ़ व्यापार मंडल को नई कमान, राजेंद्र ठाकुर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए, नई टीम का गठन

राजेंद्र ठाकुर के अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही राकेश मैनी और हरदेव भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राजगढ़ : व्यापार मंडल राजगढ़ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। पूर्व अध्यक्ष हरिओम खेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें राजेंद्र ठाकुर को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल राजगढ़ का अध्यक्ष चुना गया।

राजेंद्र ठाकुर के अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही राकेश मैनी और हरदेव भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं क्रांति चौहान, राजीव ठाकुर और शिव बोहरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा हर्ष आनंद और अंशुल पुंडीर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। हरिओम खेड़ा, अरविंद राय, मनीष ठाकुर और टीटू शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है, जो अपने अनुभव से संगठन का मार्गदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  HPU B.Ed रिजल्ट जारी: फर्स्ट सेमेस्टर में 99.57% पास, री-अपीयर 100%, CDOE कोर्स के नतीजे भी घोषित

कार्यकारिणी में मनीष सूद, भानू शर्मा, हरि चंद, रजनीश, वीरेंद्र, विनय शर्मा, विशाल ठाकुर, अशोक ठाकुर, विवेक सूद और कन्हैया लाल को सदस्य बनाया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और राजगढ़ बाजार के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें:  चंबा के राजकीय विद्यालयों में नामांकन बेहतर, हरसंभव सहयोग करेगी सरकार : रोहित ठाकुर

Latest Articles

Explore More