सोलन : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 24 जून को 149 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर सोलन पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्स देव भूमि एवं सब्जी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड सोलन में फील्डमैन और मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर के 5 पद, बारबेक्यू हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रोडक्शन एंड सर्विस के 100 पद और वर्धमान वर्सटाइल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सोलन में कॉल सेंटर एजेंट (डे और नाइट शिफ्ट) के 44 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा (एचएम), ग्रेजुएशन और अंग्रेजी भाषा में दक्षता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर रिक्तियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को कैडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ लेकर 24 जून, 2026 को मॉडल करिअर सेंटर सोलन, डीस्ट्रॉफी अस्पताल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) में सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।
