HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में 7.62 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा ये शख्स, स्पेशल...

पांवटा साहिब में 7.62 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा ये शख्स, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई

जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम गश्त और मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बांगरन चौक के पास स्मैक/हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान अरुण निवासी गांव च्यूमू, तहसील शिलाई के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-कोटीधिमान सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार, एक व्यक्ति की मौत, बेड़ोन इलाके में शोक की लहर

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर नवोदय विद्यालय नाहन में 500 से ज्यादा बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More