HomeHimachalUnaटाहलीवाल फायर पोस्ट बना सब फायर स्टेशन, 16 नए पद और दो...

टाहलीवाल फायर पोस्ट बना सब फायर स्टेशन, 16 नए पद और दो अत्याधुनिक वाहन मंजूर

हरोली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने टाहलीवाल फायर पोस्ट को तत्काल प्रभाव से सब फायर स्टेशन के रूप में अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

ऊना : हरोली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने टाहलीवाल फायर पोस्ट को तत्काल प्रभाव से सब फायर स्टेशन के रूप में अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही 16 नए पदों के सृजन तथा दो अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को देखते हुए लंबे समय से सब फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस मांग को पूरा किया है।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 96.32 करोड़ की 3 परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

जारी अधिसूचना के अनुसार नए सब फायर स्टेशन में एक सब फायर अधिकारी, एक लीडिंग फायरमैन, 10 फायरमैन तथा चार ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा स्टेशन के लिए एक वाटर ब्राउजर और एक सीओ-2 फायर वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस निर्णय से टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे हरोली विधानसभा क्षेत्र में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय निवासियों और संस्थानों को आगजनी एवं अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि हरोली के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन में एक फ्लैट पर SIU की रेड, चरस व प्रतिबंधित दवाइयों समेत कैश के साथ गिरफ्तार किया ये आरोपी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More