HomeHimachalMandiहिमाचल में HRTC की बस हादसे का शिकार, चालक-परिचालक और यात्री घायल,...

हिमाचल में HRTC की बस हादसे का शिकार, चालक-परिचालक और यात्री घायल, टल गया बड़ा हादसा

हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

सरकाघाट : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां HRTC की एक बस अचानक सड़क से पलटकर नीचे किनारे पर फंस गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

ये हादसा सरकाघाट में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे के आसपास एचआरटीसी की यह बस थाना चौकी से सरकाघाट आ रही थी, तभी भटेड़ा चौकी के समीप अचानक सड़क से पलटकर बस निचली तरफ फंस गई।

ये भी पढ़ें:  TGT ARTS की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 32 और उम्मीदवारों को मौका

बस के सड़क से नीचे पलटते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। हादसे में चालक, परिचालक और यात्री को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति अथवा वाहन पर नियंत्रण खोने जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि भटेड़ा चौकी के समीप एक सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  झाड़माजरी में हिट एंड रन: तेज रफ्तार पिकअप ने राहगीर को मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More