HomeHimachalSirmaur28 को सिरमौर में चलेगा ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान, 61181 बच्चों...

28 को सिरमौर में चलेगा ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान, 61181 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

सिरमौर में 28 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 61,181 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर में 538 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि 2152 बूथ सदस्य और चार मोबाइल टीमें अभियान को सफल बनाने के लिए तैनात रहेंगी।

नाहन : सिरमौर में 28 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 61,181 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर में 538 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि 2152 बूथ सदस्य और चार मोबाइल टीमें अभियान को सफल बनाने के लिए तैनात रहेंगी। यह जानकारी उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त ने बताया कि जो बच्चे 28 जून को पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में लिया जाए और 0 से 5 वर्ष आयु के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाई जाए। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, तभी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया 69वीं राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में पल्स पोलियो अभियान की जानकारी दी जाए, ताकि बच्चों के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। वहीं उद्योग विभाग को निर्देशित किया गया कि उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे कोई भी प्रवासी या कामगार परिवार का बच्चा इससे वंचित न रहे।

उन्होंने पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों को पोलियो बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:  Himachal : होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 10 दिन में तैयार करने के निर्देश

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को प्रवासी आबादी, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों और दूर-दराज के इलाकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा एचआरटीसी को निर्देश दिए गए कि 28 जून को यदि किसी बस में 0 से 5 वर्ष आयु का बच्चा यात्रा कर रहा हो तो सड़क किनारे स्थापित पोलियो बूथ पर बस रोककर उसे पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में डॉ. विनोद सांगल, डॉ. मनीषा अग्रवाल, आयुष अधिकारी डॉ. ममता जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी राम दयाल, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन, जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी सहित विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के चिकित्सा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More