HomeSportsनाहन में बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप : इन आयु वर्गों में ये बने...

नाहन में बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप : इन आयु वर्गों में ये बने विजेता

समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर व एसोसिएशन के जिला सचिव संजय कालिया और डा. प्रेम भारद्वाज ने मेडल देकर सम्मानित किया.

नाहन|
जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से नाहन में आयोजित जिला स्तरीय मास्टर्स चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग में 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. रविवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.
फेसबुक पेज से जुड़िए :
https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork
प्रतियोगिता में 35 प्लस आयु वर्ग की सिंगल स्पर्धा में पुलिस विभाग में तैनात पांवटा साहिब के विक्रांत शर्मा और अजय कुमार क्रमश: विजेता और उपविजेता बने. इसी आयु वर्ग की डबल स्पर्धा में विक्रांत शर्मा और अरुण की जोड़ी विजेता बनी, जबकि मनोज और किशोर उपविजेता रहे. वहीं 40 प्लस के आयु वर्ग में बंसी चौहान और देवेंद्र क्रमश: विजेता और उपविजेता बने, जबकि डबल स्पर्धा में सुनील व धनबीर विजेता और संदीप दुआ व सब्रजीत की जोड़ी उपविजेता बनी.

ये भी पढ़ें:  क्रिकेट का क्रेज : सिरमौर में एक करोड़ की ईनामी राशि के टूर्नामेंट! जगह-जगह आयोजन, जबरदस्त उत्साह

इसी तरह 45 प्लस सिंगल में पीयुष ठाकुर ने विजेता व धीरेंद्र उपविजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं, डबल में अजय चौहान व मनीष लोहिया की जोड़ी विजेता और पीयुष ठाकुर व धीरेंद्र की जोड़ी उपविजेता बनी. इसके अलावा 50 प्लस आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में अजय चौहान विजेता व हरदेश बत्तरा उपविजेता रहे.

इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में सुरेंद्र राणा व अजय चौहान की जोड़ी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सोहन लाल झोल्टा व हरदेश बत्तरा उपविजेता रहे. 60 प्लस सिंगल में अमर शर्मा व रणजीत सिंह बेदी ने क्रमश: विजेता व उपविजेता का खिताब अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यहां आंगनबाड़ी सहायिकाओं की आई भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी, ऐसे करें आवेदन

समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर व एसोसिएशन के जिला सचिव संजय कालिया और डा. प्रेम भारद्वाज ने मेडल देकर सम्मानित किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More