HomeCrimeखाना खाकर सो गया था दंपत्ति, पति सुबह जागा तो पत्नी को...

खाना खाकर सो गया था दंपत्ति, पति सुबह जागा तो पत्नी को इस हालत देख खिसकी पैरों तले जमीन

मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब का है. सुबह 4:30 बजे जब पति के मोबाइल फोन का अलार्म बजा और वह जागा. उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी.

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में 23 साल की एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि उसके पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में वह अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया. मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से जुड़ा है.

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से पुलिस थाना को सूचना मिली कि गोंदपुर से एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया है. इस पर पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची, जहां टीम ने पूछताछ की. मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी मनीष निवासी गांव व डा. पनोग तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के तौर पर हुई, जो मौजूदा समय में गोंदपुर, तहसील पांवटा साहिब में रह रही थी.

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, इन होनहारों को मिला सम्मान

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी की रात महिला और उसका पति खाना खाने के बाद सो गए थे. अगली सुबह 4:30 बजे जब मृत्तका के पति के फोन का अलार्म बजा और वह जागा. देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी. बाहर जाकर देखा तो अपनी पत्नी को कमरे के बाहर बैसमेंट की रैलिंग में फंदा से लटका पाया. इसके तुरंत बाद उसे इलाज के लिए पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 194 के तहत अमल में लाई जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More