HomeHimachalSirmaurसंगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण से भाजपा रचेगी नया इतिहास: डॉ....

संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण से भाजपा रचेगी नया इतिहास: डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गत सांय जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल, नाहन में नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गत सांय जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. राजीव बिंदल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ स्तर तक सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की सफलता की आधारशिला हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद, 23 जुलाई तक करें आवेदन

कहा, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रिय भागीदारी से ही भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीतती रही है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले जनता से किए गए वादे और गारंटियां आज पूरी तरह खोखली साबित हुई हैं। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक अव्यवस्था से परेशान है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार बढ़ता जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग एक सक्षम, ईमानदार और विकासोन्मुख सरकार चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और विकास की गति फिर से तेज होगी।

ये भी पढ़ें:  38वीं नेशनल गेम्स : हिमाचल की बेटियां फिर बनीं नेशनल कबड्डी चैंपियन, हरियाणा हराया, लगाई हैट्रिक

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर, मलकीत चौधरी, सुशील शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 400 खिलाड़ी, सोलन में हुई कार्यकारिणी की बैठक
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More