HomeHimachalSirmaurनाहन और पांवटा साहिब में स्मैक के साथ पकड़े गए 2 युवक,...

नाहन और पांवटा साहिब में स्मैक के साथ पकड़े गए 2 युवक, पुलिस जांच में जुटी

जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में स्मैक (हेरोइन) बरामद कर आरोपियों को काबू किया है।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में स्मैक (हेरोइन) बरामद कर आरोपियों को काबू किया है। दोनों मामलों में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पहले मामले में जिला सिरमौर की डिटेक्शन टीम नाहन ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के किराये के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से 3.20 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी बाल्मीकि मोहल्ला, नाहन का रहने वाला है। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 9.43 ग्राम चिट्टा और 56 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ ये शख्स गिरफ्तार, एसआईयू ने की कार्रवाई

दूसरे मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर गर्ल्स स्कूल के समीप मौजूद थी तो एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ पैदल आ रहा था, जो सामने पुलिस को देखकर एक दम मौके से भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (32) निवासी गांव बायांकुआं, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। इस मामले में भी ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में रातभर कड़ी चेकिंग, पुलिस ने 16 नाके लगाकर सील किया था पूरा क्षेत्र, ऐसा इसलिए
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More