HomeHimachalSirmaurशिलाई को मिला छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास, मंत्री रोहित ठाकुर बोले- खेल...

शिलाई को मिला छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास, मंत्री रोहित ठाकुर बोले- खेल और शिक्षा में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया।

शिलाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। उद्योग मंत्री और शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व उद्योग मंत्री और शिक्षा मंत्री के शिलाई पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रावास के आरंभ होने से क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शिलाई में ही बेहतर प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता में इशिता ने हासिल किया तीसरा स्थान, बढ़ाया प्रदेश का मान

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत आरक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक पदों पर नियुक्ति के अवसर भी प्रदान कर रही है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज शिलाई खेल छात्रावास का उद्घाटन सिरमौर की गौरवशाली कबड्डी परंपरा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। रितु नेगी, पुष्पा नेगी, प्रियंका नेगी, साक्षी शर्मा सहित अनेक बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश एवं भारत का गौरव बढ़ाया है। यह छात्रावास इस क्षेत्र से भविष्य में प्रदेश को और अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदान करेगा। प्रदेश के सभी खेल छात्रावासों में आधुनिक खेल उपकरण, भवनों के नवीनीकरण एवं खिलाड़ियों की आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर व्यापक कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  बड़ा अपडेट : सिरमौर बस हादसे में मौत का आंकड़ा पहुंचा 12, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा शोक

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर में गिरावट आई और हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर पहुंच गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि 3 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही चयन आयोग द्वारा इन पदों को भरा जाएगा और दूरदराज में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम शिलाई जसपाल, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा बाबु राम शर्मा, उप निदेशक शारीरिक शिक्षा संतोष चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजेश कुमार, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उपनिदेशक क्वालिटी एजुकेशन सीमा धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  शिमला : अदब, संस्कृति और शायरी का संगम बना गेयटी थिएटर का मुशायरा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More