HomeHimachalHamirpurपोस्ट कोड-26003 गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, राज्य चयन आयोग ने...

पोस्ट कोड-26003 गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, राज्य चयन आयोग ने अपलोड किए एडमिट कार्ड

णित के शिक्षकों की भर्ती पोस्ट कोड-26003 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) 26 मार्च को परीक्षा लेगा।

हमीरपुर : गणित के शिक्षकों की भर्ती पोस्ट कोड-26003 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) 26 मार्च को परीक्षा लेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा के आवेदकों के ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दिए गए हैं।

उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड के साथ अपलोड किए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से समझ लें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों में पहुंच जाएं। सचिव ने बताया कि परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा और परीक्षा आरंभ होने के समय से आधा घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में सप्ताह भर चले 'टेक्नोत्सव' का शानदार समापन, इन प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग या अन्य किसी भी तरह की समस्या के निवारण के लिए आयोग के हेल्पडेस्क नंबर 99866-38751 पर सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More