नालागढ़ : बद्दी-नालागढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा पीरस्थान मंदिर के पास पेश आया, जहां ट्रक नंबर HP12D-8060 के चालक ने बाइक नंबर PB12AG-7634 को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और चालक सड़क पर गिरकर ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया।
हादसे के तुरंत बाद घायल चालक लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी बाहुआल, तहसील व जिला रोपड़, पंजाब को उपचार के लिए सीएचसी नालागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने जागली निवासी धर्मपाल की शिकायत पर दुर्घटना का केस दर्ज किया है। ट्रक चालक रजिंद्र पाल सिंह निवासी दभोटा, तहसील नालागढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
- ये भी पढ़ें :
राजगढ़ में नाकेबंदी के दौरान पुलिस को वैन और पिकअप में मिला ये सामान, चार लोगों पर केस - नशीले पदार्थ का सेवन करने पर नाहन में 2 युवकों पर केस, SFSL जुन्गा की रिपोर्ट में हेरोइन की पुष्टि




