Horoscope 14 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करिअर में प्रगति लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जानिए… मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान ज्योतिषीय उपाय।
मेष राशि
पारिवारिक झंझटों के कारण आज तनाव महसूस हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक हानि की आशंका है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: केसर की पुड़िया पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
वृष राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें, धोखा मिलने की आशंका है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी और व्यवसाय व नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।
मिथुन राशि
सकारात्मक सोच बनाए रखें। सट्टे या निवेश से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। किसी से बहस होने की संभावना है और आर्थिक मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में पूरी सावधानी से काम करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: पार्वती मंगल स्त्रोत का पाठ करें।
कर्क राशि
आज आपके कार्यों की सराहना होगी। शाम के समय आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट रह सकती है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: चितकबरा | उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
सिंह राशि
आज का अधिकांश समय दोस्तों के साथ बीत सकता है। खानपान में संयम रखें। पुराने परिचितों से मुलाकात होने के योग हैं। किसी भी संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से दूरी बनाए रखें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: महिलाओं को सफेद वस्त्र दान करें।
कन्या राशि
दिन की शुरुआत व्यायाम से करना लाभदायक रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। यात्रा के योग हैं और पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
तुला राशि
पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। किसी का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: काले कुत्ते की सेवा करें।
वृश्चिक राशि
आलस्य के कारण काम प्रभावित हो सकता है। अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी से आर्थिक या भावनात्मक सहायता लेनी पड़ सकती है। धन खोने की आशंका है। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। यात्रा और स्वास्थ्य दोनों के प्रति सावधानी रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: कॉफी | उपाय: चांदी धारण करें।
धनु राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें और स्वभाव में संयम रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का लाल | उपाय: गरीबों को दूध से बनी वस्तुओं का दान करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। खर्च अधिक रहेगा और किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।
कुंभ राशि
आज मनोरंजक यात्रा के योग हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र से अवकाश लेने का मन बन सकता है। खानपान में संयम रखें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला | उपाय: किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा पर जाएं तो काले रंग के जूते पहनें।
मीन राशि
खानपान में संयम रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय के लिए दिन शुभ रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: अन्न का दान करें।
