HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, चालक ने...

सिरमौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिपुरधार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हरिपुरधार : जिला सिरमौर में हरिपुरधार-बढ़ोल सड़क पर मंगलवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा टल गया, जहां ब्रेक फेल होने से पिकअप जीप करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा जामना गांव के समीप पेश आया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार पिकअप जीप हरिपुरधार से शटरिंग लेकर जामना गांव की ओर जा रही थी। जामना के समीप अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक का वाहन से नियंत्रण खत्म हो गया। अनियंत्रित जीप सड़क से नीचे करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, उपमुख्यमंत्री बोले- विभाग में कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा होगी शुरू

हादसे के दौरान चालक कपिल ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, उसे हल्की चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिपुरधार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि चालक समय रहते वाहन से बाहर नहीं कूदता तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत ये भी रही कि वाहन के अनियंत्रित होने और खाई में कूदने के दौरान कोई अन्य इसकी चपेट में नहीं आया।

ये भी पढ़ें:  शिलाई को मिला छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास, मंत्री रोहित ठाकुर बोले- खेल और शिक्षा में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More