HomeHimachalSolanदिल दहला देने वाला हादसा: पिकअप की चपेट में आई सड़क...

दिल दहला देने वाला हादसा: पिकअप की चपेट में आई सड़क पर फिसलकर गिरी मासूम, दर्दनाक मौत

बच्ची अचानक सड़क पर फिसलकर गिर गई और उसी दौरान वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

बीबीएन : बद्दी के भुड्ड क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। मृतका की पहचान परी पुत्री विकास कुमार, निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बच्ची अचानक सड़क पर फिसलकर गिर गई और उसी दौरान वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  NIT हमीरपुर में NCC कैडेटों का दमदार एयर शो, स्वयं निर्मित ड्रोन और RC विमान ने बिखेरा रोमांच

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बद्दी पुलिस ने लोगों से अपील की कि रिहायशी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन धीमी गति और पूरी सावधानी से चलाएं, विशेषकर जहां छोटे बच्चों की मौजूदगी हो, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  पीएम मोदी की मौजूदगी में जल्द होगा किशाऊ परियोजना का एमओयू, बिना निवेश हिमाचल को मिलेगा 600 करोड़ सालाना राजस्व
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More