HomeHimachalSirmaurसिरमौर के सराहां में दर्दनाक हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी...

सिरमौर के सराहां में दर्दनाक हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं सहित 3 की मौत, एक गंभीर

सिरमौर के सराहां क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

नाहन : जिला सिरमौर के सराहां क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-907ए) पर सराहां अस्पताल के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, कार (HP16AA-4719) सराहां अस्पताल के नीचे एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पच्छाद पुलिस मौके पर पहुंची और अंधेरे में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

पुलिस के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसे में 48 वर्षीय रीना शर्मा पत्नी रामलाल शर्मा निवासी घरगौण पलाशो और 65 वर्षीय अधिकारी जेटली पुत्र रमाकांत निवासी सराहां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय उर्मिल जेटली पत्नी अधिकारी जेटली ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि 33 वर्षीय यशस्वी जेटली गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रेफर किया गया है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव शवगृह में रखवाए हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  मन की आंखों से बनाई राह और फतह कर दी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट एवरेस्ट', बनीं पहली दृष्टिबाधित महिला

वहीं, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्र ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More