बिलासपुर : विद्युत उपमंडल जबली के अंतर्गत 17 और 19 जुलाई को 11 केवी कोठीपुरा फीडर पर आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
सहायक अधिशाषी अभियंता ई. सन्नी जगोता ने बताया कि 17 जुलाई को कोठीपुरा, राजपुरा, नोआ, परोही, चिल्ला, बड्डू, दडोग, चंगरपलासनी और गवाहन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं, 19 जुलाई को जबली, समोला, मण्डीमाणवा, नौनी, पंडगल, कोठीपुरा, नोआ, राजपुरा, परोही, चिल्ला, बड्डू, दडोग, चंगरपलासनी, गवाहन तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह शटडाउन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा तथा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
