HomeHimachalMandiब्यास नदी किनारे रहने वालों और पर्यटकों के लिए बड़ा अलर्ट, पंडोह...

ब्यास नदी किनारे रहने वालों और पर्यटकों के लिए बड़ा अलर्ट, पंडोह डैम से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे नदी के किनारे न जाएं और न ही अपने पशुओं इत्यादि को उस ओर छोड़ें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

मंडी : बीबीएमबी (BBMB) पंडोह के अधिशाषी अभियंता (इलेक्ट्रिसिटी एवं मैकेनिकल डिविजन) ने सूचित किया है कि ब्यास नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने के कारण पंडोह जलाशय में जल प्रवाह निरंतर बढ़ रहा है।

ऐसे में पंडोह बांध के स्पिलवे गेट को अतिरिक्त जल प्रवाह बांध के निचले हिस्से में छोड़ने के दृष्टिगत संचालित किया जाना आवश्यक है, चूंकि जलग्रहण क्षेत्र के विस्तार के साथ नदी का जल प्रवाह और भी बढ़ सकता है।

उन्होंने पंडोह बांध से आगे ब्यास नदी के निचले हिस्से में रहने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे नदी के किनारे न जाएं और न ही अपने पशुओं इत्यादि को उस ओर छोड़ें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बाइक, कुल्लू में जेवरात समेत नकदी लेकर चोर फरार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More