होमHimachalShimlaहिमाचल वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IFS और HPFS अधिकारियों...

हिमाचल वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IFS और HPFS अधिकारियों के तबादले

सरकार ने 11 भारतीय वन सेवा (IFS) और हिमाचल प्रदेश वन सेवा (HPFS) अधिकारियों के तबादला और नई तैनाती आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस और एचएएस अधिकारियों के बड़े तबादलों के बाद अब वन विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 11 भारतीय वन सेवा (IFS) और हिमाचल प्रदेश वन सेवा (HPFS) अधिकारियों के तबादला और नई तैनाती आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन तबादला आदेशों को लेकर सरकार की ओर से प्रधान सचिव (वन) एम. सुधा देवी ने अधिसूचना जारी की है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले
राजीव कुमार (IFS): डीसीएफ बिलासपुर से डायरेक्टर (सेंट्रल), HPSFDC लिमिटेड, मंडी।
वासु डोगरा (IFS): डीसीएफ मंडी से डीसीएफ पालमपुर।
संजीव शर्मा (IFS): डीसीएफ पालमपुर से डीसीएफ मंडी।
सुशील कुमार (IFS): लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार खत्म, डीपीओ आईडीपी ऊना नियुक्त।
चमन लाल (IFS): डीसीएफ आनी से डीसीएफ बिलासपुर।
एम.एन. शिवाजी (IFS): डीसीएफ भरमौर से डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) चंबा।
अंशुल जैन (IFS): डीएम एचएसडी बद्दी से डीसीएफ नालागढ़।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में 30 बैडेड ESIC अस्पताल का 31 मई को केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया करेंगे उद्घाटन, कार्यक्रम तय

ये HPFS अधिकारी भी इधर से उधर
कुलदीप सिंह जम्वाल: डीएफएल (वाइल्डलाइफ) चंबा से डीएफओ डलहौजी।
रजनीश महाजन: डीएफओ डलहौजी से डीएफओ भरमौर।
धर्म चंद: डीएम एफडब्ल्यूडी सावड़ा से डीएम एचएसडी बद्दी।
प्रदीप कुमार: एसडीएम एफडब्ल्यूडी से डीएफओ सोलन नियुक्त।

सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के कई जिलों में वन विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से विभागीय कार्यों में गति आने के साथ वन संरक्षण एवं प्रबंधन को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  3 मोटरसाइकिलों पर हो रही थी खैर की लकड़ी की ढुलाई, पहुंच गई वन टीम, 2.91 लाख की लकड़ी बरामद, तस्कर फरार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More